Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सरायपाली

सरायपाली थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से राजू कीर्ति चौहान

सरायपाली। आज दिनांक 27 मई 2026 को थाना परिसर सरायपाली में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) सरायपाली श्रीमती ललिता मेहर द्वारा किया गया।

Advertisements
Advertisements

बैठक में उपस्थित सामाजिक प्रमुखों, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकार साथियों के साथ पर्व के दौरान शांति, आपसी भाईचारा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सभी से प्रशासन का सहयोग करने तथा सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की गई।

Advertisements

बैठक में मुख्य रूप से मो. जमील, तबारक हुसैन, रफीक उल्ला खान, आशिक हुसैन सहित अन्य समाज प्रमुख, पत्रकार साथी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एसडीओपी श्रीमती ललिता मेहर ने कहा कि बकरीद पर्व सभी के सहयोग एवं आपसी समन्वय से शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button