Advertisement Carousel
Add
Blog

मोटरसाइकिल हटाने के विवाद में युवकों पर जानलेवा हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार तोरवा में लोहे के चूड़े और चाकू से हमला, फरार आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

Ad

Advertisements

मोटरसाइकिल हटाने के विवाद में जानलेवा हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार
तोरवा पुलिस की कार्रवाई, मध्यप्रदेश से दबिश देकर पकड़ा गया फरार आरोपी

Advertisements
Advertisements


बिलासपुर। मोटरसाइकिल हटाने की मामूली बात पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। थाना तोरवा क्षेत्र में दो युवकों पर लोहे के चूड़े और चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद फरार आरोपी को मध्यप्रदेश से दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस ने हमले में प्रयुक्त लोहे का चूड़ा भी जप्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 मई 2026 की रात करीब 8:20 बजे प्रार्थी अयन पाटले मोहम्मद बाजार गया हुआ था। इसी दौरान मोटरसाइकिल हटाने की बात को लेकर कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अयन पाटले के सिर पर लोहे के चूड़े से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर उसका भाई अमन पाटले मौके पर पहुंचा, जहां आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और चाकू से हमला कर घायल कर दिया।


घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रही।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी निर्मल पासी मध्यप्रदेश के महूरी क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने देर रात दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे आरोपी शिवम पासी को उसके घर से पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों में शिवम पासी (25 वर्ष) निवासी लालखदान तथा निर्मल पासी (44 वर्ष) निवासी लालखदान ओव्हरब्रिज के पास, थाना तोरवा शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का चूड़ा बरामद किया है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button