Advertisement Carousel
Blog

निर्माणाधीन मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोपका पुलिस की कार्रवाई ताला तोड़कर फर्नीचर और जीआई पाइप चोरी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

Advertisements

निर्माणाधीन मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोपका चौकी पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुर। निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर फर्नीचर और लोहे के सामान की चोरी करने वाले आरोपी को सरकंडा थाना अंतर्गत चौकी मोपका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी शिवकुमार पांडे निवासी श्याम विहार चिल्हाटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 मई 2026 की रात अज्ञात चोर ने उसके निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर टी-टेबल, स्विंग चेयर, कॉर्नर टेबल, दरवाजे, लोहे की सीढ़ी और जीआई पाइप सहित करीब 30 हजार रुपए मूल्य का सामान चोरी कर लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने चिल्हाटी टंकी पारा निवासी आरोपी चक्कू उर्फ धर्मजीत रात्रे के घर दबिश दी। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान चक्कू उर्फ धर्मजीत रात्रे पिता धनउराम रात्रे उम्र 26 वर्ष निवासी चिल्हाटी टंकी पारा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 नग जीआई पाइप एवं घटना में प्रयुक्त नीले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 Y 0157 जब्त की है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 682/2026 धारा 331(4) एवं 305(ए) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button