Advertisement Carousel
Blog

हैप्पी स्ट्रीट में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार सार्वजनिक स्थान पर हथियार चमकाना पड़ा भारी, आरोपी पहुंचा जेल

Advertisements

सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई
बिलासपुर। शहर में सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 14 मई 2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शनचिरी हैप्पी स्ट्रीट क्षेत्र में एक युवक धारदार तलवार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है, जिससे आसपास के लोगों में भय और अशांति का माहौल बन गया है।
सूचना मिलते ही मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया।

Advertisements
Advertisements


गिरफ्तार आरोपी की पहचान सन्नी श्रीवास पिता दिलीप श्रीवास उम्र 19 वर्ष निवासी लिंगीयाडी पीपरपारा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक नग धारदार तलवार बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button