Advertisement Carousel
Blog

टीसीएल महाविद्यालय में मूट कोर्ट का सफल आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई कानूनी प्रतिभा

Advertisements

टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मूट कोर्ट का सफल आयोजन
एनडीपीएस एक्ट पर आधारित न्यायालयीन प्रक्रिया का विद्यार्थियों ने किया जीवंत मंचन
जांजगीर, 30 जून। शासकीय टी.सी.एल. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जांजगीर के विधि विभाग द्वारा विधि विद्यार्थियों को न्यायालयीन प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से मूट कोर्ट का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वकालत, तर्क-वितर्क, कानूनी अनुसंधान एवं न्यायिक प्रक्रिया की व्यावहारिक समझ विकसित करना था।

Advertisements
Advertisements


मूट कोर्ट का विषय एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) पर आधारित रहा। विद्यार्थियों ने अभियोजन एवं बचाव पक्ष की भूमिका निभाते हुए प्रभावशाली दलीलें प्रस्तुत कीं। इस दौरान गवाहों की जिरह, साक्ष्यों का विश्लेषण और कानूनी प्रावधानों की प्रभावी व्याख्या कर न्यायालयीन कार्यवाही का सजीव मंचन किया गया, जिसकी उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने सराहना की।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन विधि विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अभय सिन्हा एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आभा सिन्हा ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के व्यावहारिक प्रशिक्षण से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और विधि शिक्षा अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बनती है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.आर. लहरे की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
ग्रुप ‘सी’ के विद्यार्थियों ने मूट कोर्ट में न्यायाधीश, लोक अभियोजक, बचाव पक्ष के अधिवक्ता, पुलिस अधिकारी, एसडीएम, एसडीओपी, पटवारी, कोर्ट मैनेजर, स्टेनो, गवाह एवं अन्य न्यायालयीन भूमिकाओं का प्रभावशाली निर्वहन किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक एवं व्यावहारिक आयोजनों का निरंतर आयोजन करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button