Advertisement Carousel
Blog

दुर्ग पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार, 4.198 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Advertisements

4 किलो से अधिक गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, खुर्सीपार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, एक्टिवा सहित करीब 2 लाख रुपये का माल जब्त

Advertisements
Advertisements


दुर्ग, 30 जून। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग जिले की खुर्सीपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो 198 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा, बिक्री की नकदी और एक एक्टिवा वाहन जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर रोड स्थित बिहारी मोहल्ला के सामने नहर पार क्षेत्र में एक युवक अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही थाना खुर्सीपार पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन जवानों ने उसे घेरकर पकड़ लिया।


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरिशंकर यादव उर्फ जुगनु यादव (24 वर्ष), निवासी दुर्गा मंदिर के पास, खुर्सीपार, भिलाई बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4 किलो 198 ग्राम गांजा, बिक्री की 300 रुपये नकद राशि तथा एक एक्टिवा वाहन बरामद किया गया।
जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) एवं 27ए के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button