Advertisement Carousel
Add
Blog

सरस्वती शिशु मंदिर में शाला प्रवेश उत्सव, हरि लीला ट्रस्ट ने भेंट किए वाद्य यंत्र

Ad

Advertisements

सरस्वती शिशु मंदिर में शाला प्रवेश उत्सव, हरि लीला ट्रस्ट ने दिए वाद्य यंत्र व उपहार
“बड़े स्कूल नहीं, बड़े संस्कार और बड़ा लक्ष्य जरूरी” – अमर सुल्तानिया
जांजगीर-चांपा,

Advertisements
Advertisements


सरस्वती शिशु मंदिर, नैला-जांजगीर में बुधवार को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरि लीला ट्रस्ट, बनारी के ट्रस्टी एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमर सुल्तानिया ने विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य, श्रेष्ठ संस्कार और निरंतर मेहनत के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।


अमर सुल्तानिया ने कहा कि “बड़ा बनने के लिए बड़े स्कूल नहीं, बल्कि बड़े संस्कार और बड़ा लक्ष्य जरूरी है।” उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के संस्कार देने वाली संस्था है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण हरि लीला ट्रस्ट द्वारा विद्यालय की संगीत गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए वाद्य यंत्र भेंट करना रहा। इसके साथ ही ट्रस्ट की ओर से नवप्रवेशी विद्यार्थियों को उपहार वितरित किए गए, जिससे बच्चों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


अपने संबोधन में अमर सुल्तानिया ने विद्यार्थियों से महापुरुषों के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने, संस्कारों को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी मानने तथा प्रतिदिन खेल गतिविधियों में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब कोई विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर, अधिकारी या किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है, तो वह अपने माता-पिता, शिक्षकों और पूरे जिले का नाम रोशन करता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मनोज पाण्डेय ने शिक्षा के साथ नैतिकता, अनुशासन और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सफलता का आधार विद्यालय नहीं, बल्कि विद्यार्थी की मेहनत, लगन और समर्पण होता है।
इस अवसर पर संतोष उपाध्याय, कैलाश बसाईवाल, रविंद्र शराफ, प्रकाश शर्मा, गोविंद राम सोनी, श्रीमती बबीता वर्मा, भगवान दास वैष्णव सहित अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालकगण एवं विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button