Advertisement Carousel
Add
Blog

सूचना आप सभी को सादर नमस्कार जैसे कि आप सभी को अवगत है कि छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ के कर्मचारियों के ज्वलंत मांगों पर चल रहे आंदोलन का दूसरा चरण आरंभ

Ad

Advertisements

बिजली कर्मचारियों की मांगों को लेकर आंदोलन तेज, कल रायगढ़ मुख्यालय में द्वार सभा और ज्ञापन
रायगढ़।
छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की ज्वलंत मांगों को लेकर जारी आंदोलन का दूसरा चरण शुरू हो गया है। आंदोलन के तहत गुरुवार को रायगढ़ क्षेत्रीय मुख्यालय में विरोध-प्रदर्शन करते हुए द्वार सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद पॉवर कंपनी के अध्यक्ष के नाम संबोधित ज्ञापन मुख्य अभियंता को सौंपा जाएगा।

Advertisements
Advertisements


महासंघ ने सभी कर्मचारियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। संगठन का कहना है कि यह कर्मचारियों के अधिकारों और लंबित मांगों की लड़ाई है, जिसमें सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
महासंघ के अनुसार सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी शाम 4:30 बजे तक रायगढ़ क्षेत्रीय मुख्यालय पहुंचेंगे। संगठन ने समय की विशेष रूप से पालन करने का आग्रह करते हुए कहा है कि एकजुटता से ही कर्मचारियों की मांगों को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button