Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

शाला प्रवेश उत्सव में उमड़ा उत्साह, विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

दुलदुला। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर विकासखंड दुलदुला के शासकीय हाई स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य शौर्य प्रताप सिंह जूदेव शामिल हुए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।

Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि सहित सभी आमंत्रित अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और सम्मान किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। जनप्रतिनिधियों ने भी अपने छात्र जीवन की स्मृतियाँ साझा करते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान शासन की योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलों का वितरण भी किया गया। साइकिल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button