Advertisement Carousel
Blog

विधायक शेषराज हरबंश लगातार दूसरे दिन अनशन स्थल पहुंचीं और समर्थन दिया।

Advertisements

खेती छोड़ सड़क के लिए आमरण अनशन, दूसरे दिन भी डटे ग्रामीण
डोंगाकोहरौद में पक्की सड़क की मांग को लेकर आंदोलन तेज, विधायक शेषराज हरबंश ने दिया समर्थन
जांजगीर-चांपा। आषाढ़ के कृषि सीजन में जहां किसान खेतों में खेती-किसानी के कार्यों में जुटे रहते हैं, वहीं पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डोंगाकोहरौद के किसान, युवा और ग्रामीण पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। आंदोलन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार लगातार उपेक्षा कर रही है। मजबूर होकर उन्हें अन्न-जल त्यागकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

Advertisements
Advertisements


आंदोलनकारियों ने साफ कहा कि जब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, तब तक आमरण अनशन और आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर काम चाहिए।
दूसरे दिन भी अनशन स्थल पहुंचीं विधायक शेषराज हरबंश
आंदोलन को कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंश का लगातार समर्थन मिल रहा है। विधायक दूसरे दिन भी अनशन स्थल पहुंचीं और आंदोलनकारियों के बीच बैठकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सड़क निर्माण की मांग पूरी होने तक वे उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेंगी।
“यह जनता के अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई”
विधायक शेषराज हरबंश ने कहा कि आषाढ़ जैसे महत्वपूर्ण कृषि मौसम में किसानों का खेत छोड़कर सड़क के लिए अनशन पर बैठना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की बुनियादी जरूरतों की अनदेखी कर रही है।
उन्होंने कहा कि यह जनता के अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई है। क्षेत्र की जनप्रतिनिधि होने के नाते वे अपने क्षेत्रवासियों के साथ हर कदम पर खड़ी हैं और जब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button