Advertisement Carousel
Blog

छाल पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की प्लेटिना बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

रायगढ़, 30 जून। रायगढ़ जिले की छाल पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए चोरी की गई प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बोजिया निवासी घनश्याम प्रसाद चंद्रा ने थाना छाल में शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 जून की रात उनके घर के पास खड़ी प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-G-0417 अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Advertisements


जांच के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तुमकुड़ा (कुड़ेकेला) निवासी कपूर कुमार केरकेट्टा के पास चोरी की बाइक छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर संदेही को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसके मेमोरेंडम के आधार पर चोरी की गई प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने कपूर कुमार केरकेट्टा (31 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
रायगढ़ पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button