Advertisement Carousel
Blog

मलबे में दबा प्रशासन! कार्यालय के सामने बदहाली पर जिम्मेदार मौनगृह निर्माण मंडल कार्यालय के सामने मलबे का पहाड़, लोगों में आक्रोश सरकारी दफ्तर के सामने अव्यवस्था, कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल

Advertisements

जांजगीर। जिला मुख्यालय जांजगीर स्थित हसदेव विहार कॉलोनी में इन दिनों प्रशासनिक लापरवाही और अव्यवस्था का गंभीर मामला सामने आया है। गृह निर्माण मंडल कार्यालय के ठीक सामने एक मकान की मरम्मत के दौरान निकला भारी मात्रा में मलबा खुलेआम डंप किए जाने से स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी है। स्थिति यह हो गई है कि मलबे का ढेर अब छोटे पहाड़ का रूप ले चुका है, जिससे आवागमन बाधित होने के साथ-साथ आसपास के रहवासियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह अव्यवस्था फैली हुई है, वहीं जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी प्रतिदिन कार्यालय में उपस्थित रहते हैं। इसके बावजूद अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होना प्रशासनिक निष्क्रियता को उजागर करता है। नागरिकों का आरोप है कि संबंधित मकान मालिक को अधिकारियों की मौन सहमति प्राप्त है, जिसके चलते सार्वजनिक स्थान पर लगातार मलबा डंप किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements


मलबे के कारण क्षेत्र में धूल और गंदगी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। राहगीरों और कॉलोनीवासियों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धूल उड़ने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की आशंका भी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मलबा नहीं हटाया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर मलबा हटाने, सार्वजनिक स्थान को साफ कराने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
यह पूरा मामला प्रशासनिक व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जब सरकारी कार्यालय के सामने ही इस तरह की अव्यवस्था बनी हुई है, तो अन्य क्षेत्रों की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button