Advertisement Carousel
Blog

स्व. कुंजबिहारी साहू की स्मृति में किसान स्कूल में आयोजित हुआ आध्यात्मिक कार्यक्रम किसान स्कूल में श्रद्धा और संस्कार का संगम, पुण्यतिथि पर जुटे ग्रामीण और गणमान्य लोग गायत्री परिवार ने किया शांति मंगल पाठ, किसान स्कूल में गूंजे वैदिक मंत्र

Advertisements


जांजगीर-चाम्पा जिले के बहेराडीह स्थित भारत के पहले किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय कुंजबिहारी साहू की पांचवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गायत्री यज्ञ और शांति मंगल पाठ का आयोजन कर विश्व कल्याण की कामना की गई।बहेराडीह स्थित किसान स्कूल परिसर आध्यात्मिक माहौल से गूंज उठा, जहां वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय कुंजबिहारी साहू की स्मृति में गायत्री यज्ञ आयोजित किया गया।

Advertisements
Advertisements

यज्ञ में गायत्री परिवार सिवनी-चाम्पा के सक्रिय सदस्य रामाधार देवांगन और उनकी टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांति मंगल पाठ किया तथा विश्व शांति और मानव कल्याण की प्रार्थना की।किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, पुष्पा यादव और राजकुमार साहू ने बताया कि स्वर्गीय कुंजबिहारी साहू की पुण्यतिथि पर हर वर्ष गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाता है। वहीं उनकी जयंती के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह, भाजी महोत्सव, कृषक संगोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे आयोजन भी किसान स्कूल में नियमित रूप से किए जाते हैं।कार्यक्रम में किसान स्कूल परिवार और क्षेत्र के अनेक लोग शामिल हुए

। इस दौरान मोरिन बाई साहू, अजय अग्रवाल, गीता देवी साहू, हिमांशु साहू, कविता साहू, उषाकिरण साहू, साधना यादव, पिंटू कश्यप, श्रवण कुमार कश्यप, उर्मिला यादव, राजाराम यादव, बाबूलाल यादव और रामायण सिंह कंवर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।आस्था, संस्कार और कृषि जागरूकता के संगम के रूप में पहचान बना चुका किसान स्कूल सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए लगातार लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button