Advertisement Carousel
मैहरमध्यप्रदेश

करंट फैलाकर मछली पकड़ना पड़ा भारी: नाबालिक की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी 

Advertisements

पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर के निर्देशन में व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरपाटन ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ताला निरीक्षक महेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

Advertisements

 

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 21.04.2026 को थाना ताला अंतर्गत ग्राम कस्तरा निवासी विशेषर कोल द्वारा चौकी मुकुन्दपुर में सूचना दी गई कि उसके पुत्र विकाश कोल की मृत्यु मुरजुआ नाला, अष्टभुजी माता मंदिर मुकुन्दपुर के पास करंट लगने से हो गई है।

 

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी कमलेश कोल पिता मइका कोल, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम कस्तरा द्वारा मछली पकड़ने के उद्देश्य से अवैध रूप से विद्युत ट्रांसफार्मर से तार जोड़कर नाले के पानी में करंट प्रवाहित किया गया था।

 

दिनांक 21.04.2026 को शाम लगभग 05:15 बजे विकाश कोल उक्त स्थान से गुजरते समय विद्युत तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

 

मर्ग जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं गवाहों के कथनों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 105 बीएनएस एवं म.प्र. विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया

 

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना ताला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कमलेश कोल (उम्र 55 वर्ष), निवासी ग्राम कस्तरा, थाना ताला, जिला मैहर को गिरफ्तार किया गया।

 

सराहनीय भूमिका-निरी. महेन्द्र कुमार मिश्रा थाना प्रभारी ताला, उप निरी. नागेश्वर प्रसाद मिश्रा चौकी प्रभारी मुकुन्दपुर, आर. आशीष मिश्रा, सै. सुन्दरलाल शर्मा, सै. विनय रावत

 

पुलिस अधीक्षक जिला मैहर ने आम नागरिकों से सख्त अपील की है कि वे इस प्रकार के अवैध एवं जानलेवा कृत्यों से पूर्णतः दूर रहें। ऐसे खतरनाक कृत्य न केवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि निर्दोष लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बनते हैं। जनहित में सभी से सतर्क एवं जिम्मेदार आचरण अपनाने का आग्रह किया गया है, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button