Advertisement Carousel
Add
Blog

फरार वारंटी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस को बड़ी सफलता चेक बाउंस मामले में लंबे समय से फरार आरोपी पकड़ा गया

Ad

Advertisements

फरार वारंटी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस को बड़ी सफलता
चेक बाउंस मामले में लंबे समय से फरार आरोपी पकड़ा गया
जांजगीर-चांपा

Advertisements


जांजगीर-चांपा पुलिस ने चेक बाउंस के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी न्यायालय से जमानत मिलने के बाद शर्तों का उल्लंघन कर फरार हो गया था, जिसकी पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जांजगीर पुलिस ने यह कार्रवाई की। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी।

Advertisements


इसी क्रम में थाना जांजगीर पुलिस टीम ने आरोपी चंद्रशेखर आजाद पिता मोहिनी आजाद निवासी पुटपूरा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जिला जेल खोखरा भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में ASI राजटलाल यदु एवं प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी का विशेष योगदान रहा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button