Advertisement Carousel
Blog

चेतना विरुद्ध नशा अभियान के तहत सीपत पुलिस की कार्रवाई, 36 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

Advertisements

चेतना विरुद्ध नशा अभियान के तहत सीपत पुलिस की कार्रवाई, 36 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

Advertisements

सीपत/बिलासपुर

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे चेतना विरुद्ध नशा अभियान के तहत थाना सीपत पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम सीपत बाजार पारा में की गई रेड के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना सीपत पुलिस को 05 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम सीपत के बाजार पारा क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाई जा रही है तथा बिक्री की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
रेड के दौरान आरोपी बिजय वर्मा पिता राम कुमार वर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम सीपत बाजार पारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर को अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 36 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10,800 रुपये है, जब्त की। इसके साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण एवं बर्तन — 02 नग बड़े एल्युमिनियम डेचका तथा स्टील का छोटा कोपरा जिसमें पाइप लगा हुआ था — को भी जब्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना सीपत में आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च) एवं 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशा कारोबार के विरुद्ध सीपत पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button