Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर सील

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से राधेश्याम शर्मा

Advertisements

जिले के जिला एवं सत्र न्यायालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई।
सुरक्षा अलर्ट के बाद न्यायालय परिसर में वकीलों और आम नागरिकों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

Advertisements
Advertisements

किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पूरे न्यायालय परिसर की सघन जांच की जा रही है।
मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
सुरक्षा जांच के लिए डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है, जिन्होंने न्यायालय परिसर में जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह धमकी महज अफवाह फैलाने के उद्देश्य से दी गई है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है।
इस बीच एक और गंभीर मामला सामने आया है, जहां घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों को खबर कवरेज और वीडियो बनाने से रोका गया।
आरोप है कि पत्रकार का मोबाइल फोन लेकर रिकॉर्ड किया गया वीडियो अधिकारियों द्वारा डिलीट कर दिया गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से मामले को खंगाल रही हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button