Advertisement Carousel
Blog

खरसिया पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर प्रहार, दो आरोपी गिरफ्तार स्कूटी और बाइक से हो रही थी शराब तस्करी, पुलिस ने दबोचा

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

खरसिया पुलिस की दोहरी कार्रवाई, स्कूटी और बाइक से शराब तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


रायगढ़। अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई करते हुए खरसिया पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग मामलों में शराब तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बीयर, अंग्रेजी एवं देशी शराब के साथ एक स्कूटी तथा 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक मोटरसाइकिल जब्त की है।


पहली कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को सूचना मिली कि एक व्यक्ति नीले रंग की स्कूटी में शराब लेकर खरसिया से छाल की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने हमालपारा बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर स्कूटी सवार को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहन सिंह सिदार निवासी चंद्रशेखरपुर ऐड्डू, थाना छाल बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बिना नंबर की होंडा एक्टिवा स्कूटी और पिठ्ठू बैग में रखी 10 बोतल सिम्बा बीयर, देशी प्लेन शराब तथा मैडऑफ व्हिस्की सहित कुल 9 लीटर 50 मिलीलीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 3,800 रुपये है।


जांच के दौरान आरोपी द्वारा प्रस्तुत आधार कार्ड का सत्यापन करने पर उसका वास्तविक नाम योगेश सिदार पिता राम सिंह सिदार, उम्र 35 वर्ष, निवासी गोरखा वार्ड क्रमांक-43, थाना कोतरारोड़, रायगढ़ होना पाया गया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी पहचान बताई थी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खोरसीपाली निवासी एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए खरसिया बस्ती की ओर ले जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हमालपारा रेलवे फाटक तालाब के पास घेराबंदी कर आरोपी देवकुमार यादव (25 वर्ष), निवासी ग्राम खोरसीपाली को पकड़ा। उसके कब्जे से प्लास्टिक पन्नियों में भरी 10 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AP-6121 जब्त की गई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के साथ प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण बांधव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक लता साहू, आरक्षक धनंजय कश्यप, साविल चंद्रा, कीर्ति राम सिदार, गोविन्द बनर्जी एवं सिदार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button