Advertisement Carousel
Blog

जनदर्शन में 93 आवेदन पहुंचे, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को सख्त निर्देश

Advertisements

साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचे जिलेभर के नागरिक, 93 आवेदनों पर त्वरित निराकरण के निर्देश
जांजगीर-चांपा, 23 जून 2026। जिला कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में कुल 93 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आवास, कृषि एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों की शिकायतें और मांगें शामिल रहीं।

Advertisements
Advertisements


कलेक्टर श्री महोबे ने सभी आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनदर्शन के दौरान तहसील सारागांव के ग्राम चोरिया निवासी श्री करियाराम ने खाता विभाजन कराने, ग्राम सरहर निवासी श्री मनहरण लाल राठौर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने तथा ग्राम मोहगांव निवासी श्री केशव प्रसाद सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।


इसी प्रकार तहसील अकलतरा के ग्राम कल्याणपुर निवासी श्रीमती माला सिंह ने अवैध बेजा कब्जा हटाने, ग्राम परसाही बाना निवासी श्री सत्यनारायण स्यामता ने बंटवारे की नकल उपलब्ध कराने तथा नवागढ़ विकासखंड के ग्राम ठाकुरदिया निवासी श्री विवेक कुमार साहू ने ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए आवेदन सौंपा।
कलेक्टर ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन के माध्यम से जिलेवासियों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे आमजन को राहत मिल रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button