Advertisement Carousel
Blog

मिनीमाता बांगो जलाशय में 89.55% जलभराव, कभी भी खोले जा सकते हैं गेट, अलर्ट जारी

Advertisements

संचालित खनिज खदानों, औद्योगिक इकाइयों और विभिन्न संस्थानों को भी अपनी संपत्तियां बाढ़ क्षेत्र से बाहर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जलाशय से अचानक पानी छोड़े जाने की स्थिति में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो सकता है। ऐसी स्थिति में होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के लिए जल संसाधन विभाग उत्तरदायी नहीं होगा।
गांवों में मुनादी कराकर लोगों को किया जाएगा अलर्ट
कार्यपालन अभियंता ने हसदेव नदी के किनारे एवं संभावित बाढ़ क्षेत्र में आने वाले गांवों में बाढ़ चेतावनी की मुनादी कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन और जल संसाधन विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे नदी के किनारे या बाढ़ संभावित क्षेत्रों में जाने से बचें तथा विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।

Advertisements
Advertisements


जलाशय का जलभराव 89.55 प्रतिशत पहुंचने के बाद अब गेट खोले जाने की संभावना को देखते हुए नदी किनारे बसे गांवों और बाढ़ क्षेत्र में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button