Advertisement Carousel
Blog

जैजैपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को पॉक्सो एक्ट और साइबर अपराध की दी जानकारी

Advertisements

जैजैपुर के पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को पॉक्सो एक्ट और साइबर अपराध की दी जानकारी
जैजैपुर। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा के निर्देशानुसार पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल जैजैपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जैजैपुर एवं अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति जैजैपुर राजेश खलखो ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न कानूनों एवं विधिक अधिकारों की महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Advertisements
Advertisements


न्यायाधीश राजेश खलखो ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) की जानकारी देते हुए कहा कि किशोरावस्था जीवन का संवेदनशील दौर होता है। इस उम्र में बच्चे कई बार कल्पनाओं और सोशल मीडिया अथवा फिल्मों से प्रभावित होकर गलत निर्णय ले सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सतर्क रहने, किसी के बहकावे में नहीं आने तथा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने का आह्वान किया।
उन्होंने बाल विवाह अधिनियम, मोटर यान अधिनियम, साइबर अपराध से संबंधित कानून, बच्चों की अनिवार्य शिक्षा सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि नालसा (राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने लोगों से विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।


कार्यक्रम में अधिकार मित्र भगवती भारद्वाज ने किशोर न्याय अधिनियम, बच्चों से संबंधित अपराध, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया के बढ़ते अपराध, चोरी-लूट, एनडीपीएस अधिनियम सहित विभिन्न अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।
वहीं अधिकार मित्र लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा ने विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्य एवं नालसा की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने शिक्षा का अधिकार, अपराधों के प्रकार, मोटर व्हीकल एक्ट, सिविल एवं पारिवारिक कानून सहित नालसा द्वारा संचालित ‘अभियान साथी’, ‘डॉन’ और ‘जागृति’ जैसे अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी बताया।


स्कूल के प्राचार्य मनमे लकड़ा ने विधिक जागरूकता एवं कानूनी जानकारी की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए समाज में बढ़ते अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक रहने की अपील की।
शिविर में विद्यालय के प्राध्यापकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button