Advertisement Carousel
Blog

चोरभट्ठी हाई स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्राओं को बांटी गई नि:शुल्क साइकिल

Advertisements

समय वापस नहीं आता, उसका सदुपयोग करें : मानेश जाँगड़े

Advertisements
Advertisements

पामगढ़। विकासखंड पामगढ़ के शासकीय हाई स्कूल चोरभट्ठी में गुरुवार को शासन की सरस्वती निःशुल्क साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मानेश जाँगड़े ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि समय सबसे कीमती पूंजी है। विद्यालय आने-जाने में बचने वाले समय का सदुपयोग पढ़ाई में करें और अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें।


उन्होंने विद्यालय की कक्षा 9वीं एवं 10वीं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को नियमित टाइम-टेबल बनाकर मेहनत और लगन से अध्ययन करने की प्रेरणा दी। साथ ही कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का आश्वासन भी दिया।


कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रुपचंद साहू, जनपद सदस्य  संतोषी नायक, ग्राम पंचायत चोरभट्ठी के सरपंच नेताम कश्यप, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार कश्यप, प्राचार्य रज्जू कोशले, सुरेन्द्र कुमार पंच, भाजपा किसान मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी सनत पटेल, संकुल शैक्षिक समन्वयक  गायत्री त्रिवेदी, विद्यालय के शिक्षकगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button