Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन आघात : 74 लीटर अवैध शराब और दो वाहन जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार नशे के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का प्रहार, तमनार से खरसिया तक ताबड़तोड़ कार्रवाई

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 74 लीटर अवैध शराब और दो वाहन जब्त
तमनार, चक्रधरनगर और खरसिया क्षेत्र में लगातार रेड, पांच आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


रायगढ़, 23 जून 2026। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस ने तमनार, चक्रधरनगर और खरसिया क्षेत्र में सघन कार्रवाई करते हुए कुल 74 लीटर से अधिक अवैध शराब तथा दो दुपहिया वाहन जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत थाना तमनार पुलिस ने ग्राम मिलूपारा में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 35 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की।


पहली कार्रवाई में पुलिस ने संजय भगत के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब और बिक्री की रकम जब्त की। वहीं दूसरी कार्रवाई में दिलीप खलखो के घर से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इसी अभियान के तहत थाना चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
वहीं चौकी खरसिया पुलिस ने बैक-टू-बैक कार्रवाई करते हुए 19 लीटर से अधिक अवैध शराब और दो दुपहिया वाहन जब्त किए। एक मामले में स्कूटी के माध्यम से बीयर, अंग्रेजी एवं देशी शराब की तस्करी करते आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए फर्जी नाम भी बताया, लेकिन पूछताछ में उसकी पहचान उजागर हो गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में नशे के अवैध कारोबार की जड़ों तक पहुंचकर कार्रवाई की जा रही है। अभियान का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना और अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button