Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन आघात: गांजा सप्लाई नेटवर्क का मुख्य आरोपी गिरफ्तारकॉल रिकॉर्ड से खुला नशे का नेटवर्क, मुख्य सप्लायर पहुंचा सलाखों के पीछे

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस मामले का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Advertisements


रायगढ़, 23 जून 2026। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत कापू पुलिस ने एंड-टू-एंड कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस मामले के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी चिंतामणी उर्फ चेता यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 03 जून 2026 को ग्राम पखनाकोट सुकवासुपारा में अवैध गांजा बिक्री की सूचना पर कापू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चम्पा यादव (58 वर्ष) के कब्जे से 0.818 किलोग्राम गांजा एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया था। पूछताछ में महिला ने गांजा चिंतामणी उर्फ चेता यादव से खरीदकर बेचने की बात स्वीकार की थी। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।


विवेचना के दौरान पुलिस ने मोबाइल कॉल रिकॉर्ड का विश्लेषण किया, जिसमें चम्पा यादव और चिंतामणी यादव के बीच लगातार संपर्क के प्रमाण मिले। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
लगातार पतासाजी के बाद कापू पुलिस ने जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी चिंतामणी उर्फ चेता यादव (30 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चम्पा यादव को 6,500 रुपये में गांजा उपलब्ध कराना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि प्राप्त रकम में से अधिकांश राशि खर्च हो चुकी है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2,000 रुपये नकद, एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, आरसी कार्ड तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस केवल मादक पदार्थ बरामद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे के कारोबार की पूरी सप्लाई चेन को चिन्हित कर उसके प्रत्येक सदस्य तक पहुंच रही है। युवाओं को नशे से बचाने और समाज को सुरक्षित रखने के लिए ऑपरेशन आघात के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी, लक्ष्मी कैवर्त, आरक्षक दिनेश गोंड एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button