Advertisement Carousel
Blog

कृषि विभाग की सतत निगरानी, खरीफ फसलों के लिए पर्याप्त तैयारी

Advertisements

खरीफ सीजन के लिए जिले में उर्वरक और बीज का पर्याप्त भंडारण, किसानों से समय पर उठाव की अपील
सक्ती। खरीफ सीजन 2026-27 को ध्यान में रखते हुए जिले में किसानों को उर्वरक एवं बीज की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले में वर्तमान समय में विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों एवं प्रमाणित बीजों का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है तथा किसानों को

Advertisements
Advertisements

आवश्यकतानुसार वितरण की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 37,015.57 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण किया गया है। इनमें से 22,653.25 मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किसानों को किया जा चुका है, जबकि वर्तमान में 14,362.32 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडार उपलब्ध है।
भंडारित उर्वरकों में 20,992.52 मीट्रिक टन यूरिया, 4,813 मीट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट (एसएसपी), 805 मीट्रिक टन पोटाश, 3,212.20 मीट्रिक टन डीएपी तथा 7,192.85 मीट्रिक टन एनपीके शामिल है। वहीं अब तक किसानों को 13,265.10 मीट्रिक टन यूरिया, 2,349 मीट्रिक टन एसएसपी, 472.60 मीट्रिक टन पोटाश, 2,072.50 मीट्रिक टन डीएपी तथा 4,494.05 मीट्रिक टन एनपीके का वितरण किया जा चुका है।
खरीफ वर्ष 2026 के लिए जिले को 24,255 क्विंटल बीज का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके विरुद्ध 22,660.20 क्विंटल बीज का भंडारण समितियों में किया जा चुका है तथा अब तक 17,265 क्विंटल बीज किसानों को वितरित किया जा चुका है।


कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा उर्वरक एवं बीज वितरण व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जा रही है। सहकारी समितियों, प्राथमिक कृषि साख समितियों और निजी विक्रेताओं के माध्यम से उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय करें तथा संतुलित पोषण प्रबंधन को अपनाएं। विभाग द्वारा वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही अतिरिक्त आवंटन एवं आपूर्ति की प्रक्रिया भी आवश्यकता अनुसार जारी है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खरीफ सीजन के दौरान उर्वरकों की उपलब्धता बनाए रखने, कालाबाजारी एवं अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित निरीक्षण एवं निगरानी की कार्रवाई जारी रहेगी। किसानों से समय पर उर्वरक एवं बीज का उठाव करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल कृषि विभाग को देने की अपील की गई है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button