Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़गरियाबंद

24 जून को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 सूची पर होगी अहम चर्चा

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विपिन कुमार सोनवानी

देवभोग.. जिले के सभी ग्राम पंचायतों में आगामी 24 जून 2026 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन होने जा रहा हैं। कलेक्टर भगवान सिंह उईके के मार्गदर्शन में होने वाली इस सभा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों कि सीधी भागीदारी से गांव का विकास तय करना है।

इस बार ग्राम सभा में आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण सूची को पढ़कर सुनाई जायेगी, ताकि पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सके । इसके साथ ही मौक़े पर दावों और आपत्तियों का निपटारा कर लिस्ट को फाइनल किया जायेगा। सभा में पंचायतों के बजट (आय व्यय), रोजगार, आजीविका मिशन और गांव में चल रहें विकास कार्य कि समीक्षा होगी। वीबी राम जी राम जी के सम्बन्ध में लोगों को जानकारी दी जाएगी । इसके क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को रोजगार कि गारंटी 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कि जानें , बेरोजगारी भत्ते के बेहतर प्रावधान , समय पर मजदूरी भुगतान, और ग्राम सभा आधारित विकास योजना कि जानकारी दी जाएगी।

सहभागिता के लिए ग्रामीणों से अपिल.. जिले से लेकर ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों से ग्राम सभा में अधिक से अधिक ग्रामीणों कि सहभागिता सुनिश्चित करने और ग्राम विकास से जुड़े निर्णय में जनभागीदारी बढ़ाने कि अपिल कि गई हैं। ग्राम सभा में पिछले बैठक कि पारित प्रस्ताव कि समीक्षा, इसके साथ ही पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 के परिणाम को भी ग्रामीणों के सामने पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button