Advertisement Carousel
Blog

बलौदा पुलिस की बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय कार्रवाई में आरोपी धराया तालाब के पास हुए हमले का खुलासा, आरोपी बालक पूर्णे से गिरफ्तार

Ad

Advertisements

हत्या के प्रयास का आरोपी विधि से संघर्षरत बालक पूर्णे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर-चांपा

थाना बलौदा क्षेत्र में हत्या करने की नीयत से चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने महाराष्ट्र के पूर्णे जिले से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 296, 351(3) एवं 115(2) के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी संदीप दास मानिकपुरी दिनांक 29 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 8:30 बजे अपने एक मित्र के साथ तालाब के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विधि से संघर्षरत बालक वहां पहुंचा और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी पर प्राणघातक हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना पर थाना बलौदा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा  विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विधि से संघर्षरत बालक को पूर्णे (महाराष्ट्र) से पकड़कर थाना बलौदा लाया गया, जिसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक सुनील टैगोर, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार, आरक्षक दीपक कश्यप, अनुज खरे, लखेश विश्वकर्मा, प्रहलाद निर्मलकर, रज्जू रात्रे सहित थाना बलौदा स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button