Advertisement Carousel
Blog

38 लाख के गबन मामले में एरिया सेल्स ऑफिसर गिरफ्तार, बिलासपुर से दबोचा गया कंपनी की रकम हड़पकर बनवाया मकान, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

Advertisements

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 38 लाख के गबन मामले में एरिया सेल्स ऑफिसर गिरफ्तार
26 महीनों तक कंपनी की रकम हड़पता रहा आरोपी, बिलासपुर से दबोचा गया

Advertisements
Advertisements


दुर्ग। दुर्ग जिले की जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने 38 लाख रुपये के गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी एरिया सेल्स ऑफिसर राजेश जायसवाल को बिलासपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर कंपनी के व्यापारियों से प्राप्त रकम को कंपनी खाते में जमा न कर निजी मकान निर्माण और अन्य व्यक्तिगत कार्यों में खर्च करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, गोयल ट्रेडर्स जेवरा सिरसा में एरिया सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत राजेश जायसवाल वर्ष 2020 से 2022 तक कंपनी की चाय पत्ती, सेवई, वाशिंग पाउडर एवं अन्य पैकेजिंग सामग्री के विक्रय से प्राप्त रकम का हिसाब-किताब संभालता था। जांच में सामने आया कि करीब 26 महीनों के दौरान आरोपी ने व्यापारियों से प्राप्त लगभग 38 लाख रुपये कंपनी खाते में जमा नहीं किए।


मामले की शिकायत मिलने के बाद चौकी जेवरा सिरसा पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान आर्थिक गड़बड़ी और लेन-देन संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई, जिसके बाद आरोपी की तलाश तेज की गई। पुलिस टीम ने आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने गबन की रकम को निजी मकान निर्माण और अन्य कार्यों में खर्च करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 और 420 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे, प्रधान आरक्षक जगजीत सिंह, आरक्षक हीरालाल देशमुख एवं आरक्षक यशवंत पिस्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और आम नागरिकों से आर्थिक लेन-देन की नियमित निगरानी रखने और किसी भी वित्तीय अनियमितता की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button