Advertisement Carousel
Blog

चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, 35 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर जिले की चकरभाठा पुलिस अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक आरोपी को 35 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

चकरभाठा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि अचानकपुर के सवरा मोहल्ला स्थित नीम के पेड़ के नीचे एक युवक बड़ी मात्रा में हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बेचने की तैयारी में ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की।

Advertisements
Advertisements



पुलिस ने मौके से रहंगी निवासी शेखर ध्रुव उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से दो 15-15 लीटर और एक 5 लीटर के प्लास्टिक डिब्बे में कुल 35 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 7 हजार रुपए है, बरामद कर जब्त की गई।

पूछताछ में आरोपी ने शराब बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।

चकरभाठा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल स्थानीय थाना या डायल-112 पर सूचना दें, ताकि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button