Advertisement Carousel
Blog

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा बेचते युवक को किया गिरफ्तार

Advertisements

खुर्शीपार में चिट्टा बेचते युवक को पुलिस ने दबोचा, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
आईटीआई मैदान के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी, मोबाइल समेत नशीला पदार्थ जब्त

Advertisements
Advertisements


भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना खुर्शीपार पुलिस ने आईटीआई मैदान क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ “चिट्टा” की बिक्री कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 05 ग्राम 650 मिलीग्राम चिट्टा एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना खुर्शीपार क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई मैदान के पास एक युवक द्वारा मादक पदार्थ की बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 05 ग्राम 650 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ चिट्टा बरामद हुआ। साथ ही बिक्री में उपयोग किया जा रहा विवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आयान कुरैशी (19 वर्ष), निवासी उत्तम टॉकीज के पीछे, छावनी भिलाई बताया। आरोपी द्वारा मादक पदार्थ अपने कब्जे में रखना स्वीकार करने पर थाना खुर्शीपार में अपराध क्रमांक 186/2026 के तहत धारा 8, 21(ख) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से मादक पदार्थ की बिक्री कर रहा था।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button