Advertisement Carousel
Blog

प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी पर होगी कड़ी कार्रवाई, कलेक्टर सख्त सुशासन तिहार के आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण करें अधिकारी

Advertisements

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, योजनाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Advertisements


पीएम आवास, सुशासन तिहार और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा, बैंकर्स की धीमी कार्यप्रणाली पर नाराजगी
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, सुशासन तिहार, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, पेयजल, बिजली व्यवस्था एवं आगामी पूरक परीक्षा की तैयारियों को लेकर विशेष चर्चा की गई।

Advertisements


कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश देते हुए कहा कि योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित सीएमओ और जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया कि शिकायत मिलने पर स्वयं मौके पर पहुंचकर हितग्राहियों से चर्चा करें और समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।


बैठक में सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए।
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान बैंकर्स द्वारा ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और धीमी कार्यप्रणाली वाले बैंकर्स को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने को कहा।
कलेक्टर ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायतों में कार्यशालाएं आयोजित कर ग्रामीणों को कचरा पृथक्करण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की बात कही। साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
बैठक में आगामी पूरक परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि विषयवार विशेष मार्गदर्शन देकर विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए तैयार किया जाए।
गर्मी के मौसम को देखते हुए कलेक्टर ने पेयजल व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कहीं भी जल समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। जलापूर्ति बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बिजली संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर ट्रांसफार्मर खराब होने अथवा विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने कहा गया।
बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ई-ऑफिस, आयुष्मान कार्ड, वय वंदना कार्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री सड़क योजना एवं आगामी खरीफ फसल की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर.के. तम्बोली, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button