Advertisement Carousel
Blog

आंगनबाड़ी नियुक्ति में गड़बड़ी पर कलेक्टर सख्त, परियोजना अधिकारी पर कार्रवाई की अनुशंसा पामगढ़ परियोजना अधिकारी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नियुक्ति मामले में लापरवाही उजागर

Advertisements

आंगनबाड़ी नियुक्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, परियोजना अधिकारी पामगढ़ पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा
शासकीय निर्देशों की अनदेखी और जवाब नहीं देने पर कलेक्टर सख्त

Advertisements


जांजगीर-चांपा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियुक्ति में अनियमितता के मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने पामगढ़ परियोजना अधिकारी श्री रवि कुमार शर्मा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की है। मामला ग्राम पंचायत मेकरी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-3 में कार्यकर्ता पद की नियुक्ति से जुड़ा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि जनदर्शन में प्राप्त शिकायत के अनुसार पात्र सहायिका की अनदेखी कर नियुक्ति प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में बताया गया कि 12वीं उत्तीर्ण कमला दिवाकर को आयु सीमा के कारण अपात्र घोषित किया गया, जबकि 10वीं उत्तीर्ण मंजू कुमारी यादव को कार्यकर्ता पद पर नियुक्त कर दिया गया।
जांच में सामने आया कि शासन के निर्देशानुसार 5 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाली एवं अधिक अनुभव रखने वाली पात्र सहायिका को प्राथमिकता दी जानी थी। इस संबंध में परियोजना अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।
कलेक्टर ने इसे शासकीय आदेशों की अवहेलना, लापरवाही और उदासीनता मानते हुए संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग को परियोजना अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा भेजी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button