Advertisement Carousel
Blog

ऑनलाइन भूइयां पोर्टल से खुली ठगी की पोल, फर्जी भूमि सौदेबाजी का हुआ खुलासा

Advertisements

भूमि बेचने के नाम पर 8 लाख की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

दुर्ग जिले के पुलगांव थाना पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।

Advertisements
Advertisements

आरोपियों ने एक ही जमीन का कई लोगों से सौदा कर करीब 8 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है, जबकि मामले में अन्य पीड़ितों और धोखाधड़ी के पहलुओं की जांच जारी है।

पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दमोदा निवासी नोकेश देशमुख और नेहा देशमुख ने ग्राम अंजोरा स्थित एक प्लॉट बेचने का झांसा देकर प्रार्थी से ऑनलाइन और नकद माध्यम से 5 लाख 20 हजार रुपये तथा उसकी माता से 2 लाख 80 हजार रुपये प्राप्त किए। कुल 8 लाख रुपये लेने के बावजूद आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई।


जब पीड़ित ने ऑनलाइन भूइयां पोर्टल पर जानकारी ली तो पता चला कि संबंधित भूमि पहले से किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने इसी जमीन के नाम पर अन्य लोगों से भी ब्याना लेकर धोखाधड़ी की है।
शिकायत के आधार पर पुलगांव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी भूमि की खरीद-फरोख्त से पहले दस्तावेजों और स्वामित्व का पूरी तरह सत्यापन जरूर करें, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button