Advertisement Carousel
Blog

नेवई पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, चोर और कबाड़ी दोनों गिरफ्तार

Advertisements

नेवई पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घर के बाहर रखा लोहे का सामान चोरी, आरोपी और कबाड़ी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements


दुर्ग। दुर्ग पुलिस की थाना नेवई पुलिस ने चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए चोरी करने वाले आरोपी और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया पूरा लोहे का सामान बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार उत्कल नगर स्टेशन मरौदा निवासी उदय ताण्डी ने थाना नेवई में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर के बाहर रखे लोहे का दरवाजा, तीन नग लोहे का एंगल और दो नग लोहे का वेंटीलेटर अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 7 हजार रुपये बताई गई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नेवई पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी लक्‍की जैन उर्फ सुरेश जैन को चिन्हित किया। जांच में यह भी सामने आया कि चोरी का सामान कबाड़ी लव कुमार साहू को बेचा गया था।


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सम्पूर्ण लोहे का सामान बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें केन्द्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नीयत से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
इस कार्रवाई में थाना नेवई के निरीक्षक अनिल कुमार साहू, उपनिरीक्षक सुरेंद्र तारम, प्रधान आरक्षक नंदलाल सिंह, आरक्षक रवि बिसाई एवं आरक्षक प्यारे लाल की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग police ने आम नागरिकों से अपील की है कि घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर रखे कीमती सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button