Advertisement Carousel
Blog

“ऑपरेशन शंखनांद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 08 मवेशी तस्करों के चंगुल से मुक्त बूचड़खाने ले जाए जा रहे 08 मवेशी बचाए गए, 2 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

“ऑपरेशन शंखनांद” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई


08 मवेशी तस्करों के चंगुल से मुक्त, 02 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Advertisements


रायगढ़। जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनांद” के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 08 नग मवेशियों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार 24 मई 2026 की रात डॉयल 112 टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम खड़गांव में एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक CG 12 AS 8363 में 08 नग मवेशी लोड पाए गए।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सत्यपाल राठिया और तिहारू राम राठिया निवासी चाकामार नवापारा जिला कोरबा बताया। वहीं वाहन चालक रमेश राठिया पुलिस कार्रवाई के दौरान वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन और मवेशियों को जब्त कर थाना धरमजयगढ़ लाया।
पुलिस जांच में सामने आया कि मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
मुक्त कराए गए मवेशियों को देखरेख और चारा-पानी की व्यवस्था के लिए ग्राम सलखिया गौशाला में रखा गया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई मंजू मिश्रा, प्रधान आरक्षक जगित राठिया, आरक्षक प्याराजीवन टोप्पो एवं चालक इलियास खान की सराहनीय भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि “ऑपरेशन शंखनांद” के तहत मवेशी तस्करी और पशुओं के प्रति क्रूरता के मामलों में रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button