Advertisement Carousel
Blog

एनडीपीएस मामलों में जब्त 22 वाहनों की दुर्ग पुलिस ने कराई ऑनलाइन नीलामी ऑनलाइन बोली में बिके 22 जब्त वाहन, शासकीय कोष में जमा होंगे 5.50 लाख

Advertisements

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एनडीपीएस मामलों में जब्त 22 वाहनों की ऑनलाइन नीलामी, 5.50 लाख रुपये शासकीय कोष में जमा होंगे
दुर्ग। अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही दुर्ग पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न मामलों में जब्त वाहनों की ऑनलाइन नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न कराई है। यह नीलामी एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आयोजित की गई।

Advertisements
Advertisements


पुलिस द्वारा आयोजित इस ऑनलाइन नीलामी में कुल 22 जब्त वाहनों को शामिल किया गया, जिनमें 10 दोपहिया और 12 चारपहिया वाहन शामिल रहे। ऑनलाइन बोली प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी वाहनों का कुल 5 लाख 50 हजार रुपये में विक्रय किया गया। नीलामी से प्राप्त राशि नियमानुसार शासकीय कोष में जमा कराई जाएगी।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी वैधानिक कार्रवाई जारी है। अपराधों पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान भी संचालित किए जा रहे हैं।
ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया को सफल एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में पुलिस लाइन, डीसीआरबी शाखा तथा संबंधित थाना पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे और अवैध मादक पदार्थों से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग मिल सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button