धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
मगरलोड। विकासखंड मगरलोड के ग्राम परेवाडीह में आज धरती आबा जनजागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना एवं उनसे जुड़ी सेवाओं को सरलता से उपलब्ध कराना था।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा निम्नलिखित कार्य संपन्न किए गए:
आधार कार्ड अपडेट: 10 लोगों के आधार कार्ड का अद्यतन किया गया।

आयुष्मान भारत योजना: 3 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया।
राशन कार्ड: 15 नए नाम जोड़े गए एवं 1 नया राशन कार्ड जारी किया गया।
जाति प्रमाण पत्र: 20 लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए।
श्रम कार्ड: 23 श्रमिकों का श्रम पंजीयन किया गया।
स्वास्थ्य जांच: कुल 47 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर सेवाओं का लाभ उठाया। स्थानीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्वेच्छा से कार्य कर रहे संगठनों का सहयोग उल्लेखनीय रहा।