सारंगढ़ बिलाईगढ़: जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में जनहित को ध्यान में रखते हुए तहसील स्तर पर तबादला आदेश जारी किया गया है। बरमकेला तहसीलदार श्री शनि पैकरा का तबादला कर दिया गया है। अब वे भू-अभिलेख शाखा, जिला कार्यालय में अपनी सेवाएँ देंगे।

उनकी जगह पर पुष्पेंद्र राज को नवपदस्थ तहसीलदार के रूप में बरमकेला तहसील में नियुक्त किया गया है। प्रशासन ने यह निर्णय शासकीय कार्यों की बेहतर निष्पादन और आमजन को सुचारू सेवा उपलब्ध कराने की दृष्टि से लिया है।
📍जिला प्रशासन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में अन्य तहसीलों में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है।