Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

CG NEWS : होजरी मार्केट में भीषण आग , दुकान का लाखों का सामान जलकर खाक

Ad

दुर्ग। सुपेला होजियरी मार्केट स्थित एक दुकान में आज अचानक आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा चप्पल जूते का रॉ मटेरियल लाखों का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया. आगजनी की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची, और 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

Advertisements

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा शुरू: सूरत से चार्टर्ड प्लेन में पहुंचे हीरे-जड़े आभूषण, कारोबारी ने किया भव्य दान

Advertisements

घटना की शुरुआती जांच में सामने आया कि आग दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से लगी. दुकान संचालक ने बताया कि दुकान में वेल्डिंग मशीन लगाकर टूटे हुए चेयर को वेल्डिंग कर रहा था. इसी दौरान वेल्डिंग मशीन चालू करने पर अंदर शॉर्ट सर्किट हुआ.

इसके बाद जूता चिपकाने में इस्तेमाल होने वाले सॉल्यूशन में आग लग गई. धीरे-धीरे आग फैली, दुकान के बाहर धुआं आने लगा. वहीं जब दुकान का शटर खोला गया, तो भीषण आग का गुबार बाहर निकला. दुकान में आग लगने के बाद संचालक और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल.फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button