Advertisement Carousel
Add
Blog

जन्माष्टमी से पहले तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 चाकूबाज गिरफ्तार

Ad

Advertisements

जन्माष्टमी से पहले तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 चाकूबाज गिरफ्तार

Advertisements


बिलासपुर। आगामी हिंदू पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तोरवा पुलिस ने असामाजिक तत्वों और आदतन बदमाशों के खिलाफ विशेष धरपकड़ अभियान चलाया। पुलिस की कार्रवाई में आम जगहों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जबकि चाकूबाजी की एक अन्य घटना में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को क्षेत्र में लगातार संध्या पेट्रोलिंग और निगरानी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर धारदार हथियार लेकर घूम रहे बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत पांच अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं।


गिरफ्तार आरोपियों में निलेश उर्फ छोटू गंगोत्री, घनश्याम मिश्रा, रविशंकर पाल, सरोज यादव और दीपक बघेल उर्फ शिब्बू शामिल हैं। वहीं, चाकूबाजी की एक अन्य घटना में फरार चल रहे सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू साहू, निवासी सिरगिट्टी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे के धारदार 6 चाकू जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि आगामी जन्माष्टमी पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
तोरवा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों में हड़कंप है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button