Advertisement Carousel
Add
Blog

तकनीक के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ड्रोन दीदी हेमलता बनीं मिसाल

Ad

Advertisements

तकनीक के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ड्रोन दीदी हेमलता बनीं मिसाल
नमो ड्रोन दीदी योजना से बदली जिंदगी, कृषि तकनीक के साथ महिलाओं को भी दे रहीं प्रेरणा

Advertisements


जांजगीर-चांपा आधुनिक तकनीक और महिला सशक्तिकरण की दिशा में जिले की महिलाएं नई मिसाल कायम कर रही हैं। नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोड़ी निवासी श्रीमती हेमलता मनहर ऐसी ही महिला हैं, जिन्होंने नमो ड्रोन दीदी योजना से जुड़कर न केवल अपनी पहचान बनाई, बल्कि आत्मनिर्भरता की नई राह भी तैयार की है। आज हेमलता पूरे क्षेत्र में ‘ड्रोन दीदी’ के नाम से पहचानी जाती हैं।

Advertisements


नमो ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से हेमलता किसानों के खेतों में ड्रोन की मदद से नैनो उर्वरक और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रही हैं। इससे किसानों के समय और श्रम की बचत हो रही है, वहीं आधुनिक कृषि तकनीक को भी गांवों तक पहुंचाने में मदद मिल रही है।
हेमलता के अनुसार, ड्रोन के माध्यम से कृषि कार्य करने से उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 1 से 2 लाख रुपये तक की आय हो रही है। इस आमदनी से वे परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ बच्चों की शिक्षा में भी सहयोग कर रही हैं। उनके लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ समाज में मिली पहचान भी बड़ी उपलब्धि है।
हेमलता का कहना है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने महिलाओं के लिए आगे बढ़ने के नए अवसर तैयार किए हैं। नमो ड्रोन दीदी योजना ने उन्हें सम्मानजनक रोजगार का माध्यम दिया, जबकि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों में संबल प्रदान कर रही है।


उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाओं से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे परिवार के साथ-साथ अपने भविष्य से जुड़े फैसले लेने में भी अधिक सक्षम हो रही हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हेमलता मनहर ने कहा कि “विष्णु भैया बहनों के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं ने महिलाओं को आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर दिया है।
तकनीक, मेहनत और सरकारी योजनाओं के बेहतर समन्वय से हेमलता मनहर की कहानी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि सही अवसर और आत्मविश्वास मिले तो महिलाएं आधुनिक तकनीक के सहारे आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button