Advertisement Carousel
Add
Blog

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी को जांजगीर पुलिस ने यूपी से दबोचा

Advertisements

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Advertisements


जांजगीर-चांपा। शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी घटना के बाद मोबाइल बंद कर उत्तर प्रदेश भाग गया था।

Advertisements


पुलिस के अनुसार पीड़िता की आरोपी सुरेंद्र राजभर, उम्र 24 वर्ष, निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश से काम के दौरान पहचान हुई थी। आरोपी ने पहले दोस्ती बढ़ाई और बाद में शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। पीड़िता के घर लौटने के बाद भी आरोपी जांजगीर-चांपा क्षेत्र में आया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।
पीड़िता द्वारा शादी के लिए कहने पर आरोपी टालमटोल करने लगा और अपना मोबाइल बंद कर उत्तर प्रदेश चला गया। शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलेंडेन यॉर्क और CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के निर्देश पर पुलिस टीम उत्तर प्रदेश रवाना हुई। टीम ने आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार की है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा, आरक्षक प्रकाश राठौर, महिला आरक्षक संतुका और विनोद राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button