Advertisement Carousel
Add
Blog

स्वतंत्रता दिवस से पहले बिलासपुर पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग

Advertisements

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग, धारदार हथियार बरामद

Advertisements
Advertisements


बिलासपुर,  स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में थाना तोरवा, GRP और RPF की संयुक्त टीम ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया।
अभियान के दौरान साउथ बिहार एक्सप्रेस में यात्रियों और उनके सामान की जांच की गई। चेकिंग के दौरान खतरनाक एवं धारदार हथियार बरामद होने पर पुलिस ने उन्हें जब्त कर लिया।


पुलिस के मुताबिक, बीते दिनों ऐसी सूचनाएं सामने आई थीं कि देवघर के बाबा धाम से धारदार चाकू एवं अन्य हथियार लाकर उनका आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में विशेष निगरानी बढ़ाई गई है।


स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म, बस स्टैंड और शहर के अन्य संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं सामान की लगातार जांच की जा रही है।
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों की सुरक्षा और किसी भी आपराधिक गतिविधि की रोकथाम के लिए यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button