Advertisement Carousel
Blog

पचरी घाट में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

Advertisements

पचरी घाट में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार
बिलासपुर। शहर में बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने पचरी घाट के पास धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि दीपक लहरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी संजय नगर, बिलासपुर पचरी घाट के पास धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों में दहशत पैदा कर रहा है।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 467/26, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में आदतन बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखते हुए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button