Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

एसडीएम और खाद्य अधिकारी बने ‘निक्षय मित्र’, टीबी मरीजों को लिया गोद

SDM and Food Officer became 'Nikshay Mitra', adopted TB patients

Ad

टीबी मुक्त जिला बनाने के लिए टीबी मरीजों के इलाज में कोई भी मदद कर सकता है ₹3000

सारंगढ़-बिलाईगढ़,कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की उपस्थिति में टीबी मरीजों की मदद करने पर एसडीएम उमेश साहू एवं जिला खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे को ‘निक्षय मित्र’ बनाया गया। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल लगातार प्रभावी साबित हो रही है।

अभियान को और मजबूती देते हुए एसडीएम उमेश साहू एवं जिला खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे ने ‘निक्षय मित्र’ बनकर टीबी मरीजों को गोद लिया है। दोनों अधिकारी अब मरीजों को उपचार अवधि के दौरान लगातार पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध कराने में 6 माह तक ₹500 (कुल 3000 रूपये) सहयोग करेंगे।

Advertisements

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में जिले में अधिक से अधिक ‘निक्षय मित्र’ बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग टीबी मरीजों की पहचान, समय पर उपचार तथा पोषण सहायता सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक जिले में 305 से अधिक टीबी मरीजों के लिए ‘निक्षय मित्र’ बनाए जा चुके हैं। इस पहल से मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनका मनोबल भी बढ़ रहा है, जिससे उपचार के बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।

गौरतलब है कि भारत सरकार की निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को उपचार अवधि में पोषण सहायता प्रदान की जाती है। वहीं, ‘निक्षय मित्र’ पहल के माध्यम से समाज के सक्षम व्यक्ति एवं अधिकारी स्वेच्छा से मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण किट एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराते हैं।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में ‘निक्षय मित्र’ बनकर टीबी उन्मूलन अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की है। प्रशासन का लक्ष्य सारंगढ़- बिलाईगढ़ को जल्द से जल्द टीबी मुक्त जिला बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button