Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

ग्राम पंचायत नारायणपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

नारायणपुर। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल कुनकुरी के तत्वावधान में ग्राम पंचायत नारायणपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

Advertisements

हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। तिरंगे से सजा यात्रा मार्ग भारत माता के जयघोष से गूंजता रहा। आयोजन के दौरान लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

Advertisements

तिरंगा यात्रा के समापन के बाद सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जशपुर के माटी पुत्र एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने उनके योगदान और राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पण को स्मरण किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय, पूर्व विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रोहित साय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री विजय आदित्य सिंह जूदेव, जिला मंत्री श्री संतोष सहाय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री अनुपनारायण सिंह, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री मुनेश्वर केसर सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा मंडल अध्यक्ष श्री उमेश यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता सिंह एवं श्रीमती मलिता नायक, जनपद उपाध्यक्ष श्री बालेश्वर यादव, जनपद सदस्य श्री संजय बंग, महिला मोर्चा पदाधिकारी, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, सरपंचगण, बीडीसी सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने तिरंगे को देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए सभी से राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और खास बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button