Advertisement Carousel
Blog

शहीद वीर जवानों की शहादत को नमन, श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया स्मरण

Advertisements

शहीद वीर जवानों की शहादत को नमन, श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया स्मरण
जांजगीर-चांपा,

Advertisements

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय, IPS के निर्देशन में थाना जांजगीर एवं चौकी नैला पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों के बलिदान को स्मरण किया।
थाना जांजगीर क्षेत्र के शहीद उपनिरीक्षक श्री लोकेश टंडन, निवासी जांजगीर, जिन्होंने ज्ञान भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर से शिक्षा प्राप्त की थी, की शहादत को नमन करते हुए 15 अगस्त को विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Advertisements


इसी क्रम में ग्राम पुटपुरा में शिक्षा प्राप्त करने वाले शहीद आरक्षक श्री ललित खरसन की वीरता और देश के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को भी याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वहीं, चौकी नैला पुलिस द्वारा ग्राम सिवनी के गणमान्य नागरिकों के साथ शहीद प्रधान आरक्षक श्री रामशंकर पाण्डेय की वीरता एवं शहादत को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण को याद किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, चौकी प्रभारी नैला रंजीत सिंह कंवर एवं आरक्षक दिलीप सिंह, थाना जांजगीर सहित अन्य उपस्थित रहे।
शहीदों का बलिदान देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button