Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

धमतरी तिहरे हत्याकांड में एक साल के भीतर फैसला, पांच आरोपियों को उम्रकैद

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से धर्मेंद्र यादव

Advertisements

धमतरी। ग्राम भोयना स्थित अन्नपूर्णा ढाबा के पास 11 अगस्त 2025 को हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में न्यायालय ने करीब एक वर्ष के भीतर फैसला सुनाया है। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने मुख्य आरोपी गोपी दीवान सहित पांच वयस्क आरोपियों को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है।

Advertisements

मामला मामूली विवाद के बाद हुई हिंसा से जुड़ा था। घटना में आरोपियों द्वारा चाकू से हमला किए जाने के दौरान आलोक सिंह, नितीन टांडी और सुरेश हियाल की मौत हो गई थी।

Advertisements

घटना के बाद अर्जुनी पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए वैज्ञानिक एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों को जुटाया। विवेचना के आधार पर पुलिस ने कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। प्रकरण क्रमांक 66/2025 में पुलिस की विवेचना और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के बाद न्यायालय में आरोप सिद्ध हुए।

पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने मामले की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। धमतरी पुलिस ने न्यायालय के फैसले को गंभीर अपराधों के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button