Advertisement Carousel
Blog

सेतु केंद्र से आमजन को बड़ी राहत, अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म परकार्यालयों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, सेवा सेतु केंद्र बना जनता का वन स्टॉप सॉल्यूशन

Advertisements

सेवा सेतु केंद्र बना आमजन का सहारा, अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर

Advertisements
Advertisements


सक्ती,  राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सेवा सेतु योजना आम नागरिकों के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में लोक सेवा केंद्रों का कायाकल्प कर उन्हें सेवा सेतु केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जहां अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे लोगों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल रही है और सेवाएं समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो रही हैं।
जिले ने डिजिटल सुशासन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से पहला डिजिटल विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र जारी किया है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में विकासखंड मालखरौदा के ग्राम बंदोरा निवासी नवविवाहित दंपति डमरूधर खुंटे एवं इंदु धीरहे को डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
लाभार्थी डमरूधर खुंटे ने बताया कि सेवा सेतु केंद्र में आवेदन करने के बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने पर उन्हें कुछ ही दिनों में प्रमाण पत्र मिल गया। उन्होंने कहा कि पहले ऐसे कार्यों में काफी समय लगता था, लेकिन अब प्रक्रिया बेहद सरल और तेज हो गई है।


सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से अब आय, जाति, निवास, विवाह पंजीयन, नाम परिवर्तन, भू-नकल सहित 441 से अधिक नागरिक सेवाएं उपलब्ध हैं। यह प्लेटफॉर्म आम लोगों को वन स्टॉप सॉल्यूशन प्रदान कर रहा है, जिससे सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है और शासन व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म पर केवल 86 सेवाएं उपलब्ध थीं, जबकि उन्नत सेवा सेतु प्लेटफॉर्म में अब 441 से अधिक सेवाएं शामिल हैं। 30 से अधिक विभाग इस प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं, जिससे नागरिकों को अलग-अलग पोर्टल पर निर्भर नहीं रहना पड़ता और प्रशासनिक प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनी हैं।
सेवा सेतु केंद्रों के विस्तार से राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ अब अंतिम व्यक्ति तक तेजी से पहुंच रहा है, जिससे डिजिटल सुशासन को नई मजबूती मिल रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button