Advertisement Carousel
Blog

कोसीर। विद्यालय में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव …

Ad

शिक्षा और व्यक्तित्व विकास तथा पर्यावरण पर हुई चर्चा

Advertisements

Advertisements

Advertisements

कोसीर से लक्ष्मी नारायण लहरे की रिपोर्ट
कोसीर न्यूज। कोसीर मुख्यालय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्कूल में दोपहर 01 बजे शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया । शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के मुख्यातिथि साहित्यकार पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे व संस्था प्रमुख प्राचार्य एस पी भारती के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर पुष्प माला अर्पण कर नमन किया गया ।राज्य गीत गान हुई और नव प्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर अभिनंदन करते हुए बधाई दी गई । शाला प्रवेश उत्सव में व्याख्याता उत्तम प्रसाद कुर्रे ने स्वागत गीत गाकर स्वागत किया ।

वरिष्ट व्याख्याता आर पी जांगड़े ,विजय महिलाने , विशेषर खरे ,गंगा धर वैरागी ने संबोधन किया वही संस्था के प्राचार्य एस पी भारती ने शिक्षा और व्यक्तित्व विकास पर अपनी बात रखे । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे ने नव प्रवेशी विद्यार्थियों को संबोधन करते हुए अभिनंदन करते हुए बधाई दी और मेहनत करने के लिए जोर दिया वही पर्यावरण को लेकर बोले एक वृक्ष मां के नाम लगाकर उसका सेवा करें वह आपके जीवन भर साथ देगा मरने के बाद भी वह काम आएगा ।इस तरह बेहतर शिक्षा के लिए पढ़ाई के महत्व पर अपनी बात रखे ।

आभार प्रदर्शन व्याख्याता मधु महोबिया के द्वारा किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों को सांकेतिक पुस्तक वितरण किया गया। शाला प्रवेश उत्सव में प्रमुख रूप से साहित्यकार पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे , प्राचार्य एस पी भारती, वरिष्ठ व्याख्याता विजय महिलाने, आर पी जांगड़े , विशेषर खरे ,उत्तम प्रसाद कुर्रे ,गणेशाराम चौहान, श्याम कुमार पटेल, अरुण रत्त्रे,मधु महोबिया ,अनिल वर्मा ,गंगाधर बैरागी, प्रियंका तिग्गा ,राजकुमार पैंकरा , किरण लहरे, उपस्थित रहे

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button